फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती को घर में खींचने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में लगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी युवती ने आरोपी आरिफ पर रास्ते में अश्लील हरकत करने, भद्दी फब्तियां कसने और हाथ पकड़कर घर के अंदर खींचने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसएसपी अविनाश पांडेय से की थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि वह 23 जून को वह जाकिर कॉलोनी से लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में आरिफ ने अश्लील इशारे और भद्दी फब्तियां कसनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से उसका हाथ पकड़ लिया और घर के अंदर खींचने का प्रयास किया। पीड़िता ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।-
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें