फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप, युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। थाना क्षेत्र में राह चलती महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस टीम को देखकर मौके से भाग निकला। बाद में उसकी पहचान गांधी नगर निवासी 29 वर्षीय अंकुर उर्फ अंकुश के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को महिला उपनिरीक्षक प्रतिभा पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान सूचना मिली कि गुजरान गेट के पास एक युवक आने-जाने वाली महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक सड़क किनारे खड़ा होकर महिलाओं और बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी करता दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें