फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: किशोरी के अपहरण के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी मानसिक रूप से कमजोर किशोरी के अपहरण के मामले पुलिस ने तहरीर के आधार आरोपी गुलजार व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों के तलाश में जुटी है।
बता दे कि शुक्रवार शाम सात बजे किशोरी को जबरन बाइक अपहरण कर ले गए थे। दबाव बनाने पर आरोपी करीब दो घंटे बाद किशोरी को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग गए थे। किशोरी के परिजनों को आशंका है कि आरोपियों ने किशोरी को जंगल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। रात में परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी स्पष्ट नहीं कि पीड़िता का शारीरिक शो हुआ या नहीं मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें