फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दो दोस्तों की मौत के मामले में ट्रक चालक पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, चालक की तलाश शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मेरठ रोड पर मंगलवार को दो बाइक सवारों को कुचलने के मामले में अज्ञात ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस अभी तक ट्रक चालक को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मंगलवार की सुबह गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक ने बाइक पर जा रहे शिवम और उसके दोस्त मोहित कुमार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई थी। चालक ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। मृतक शिवम सेना में जवान था।
विज्ञापन

इस संबंध में शिवम के पिता राजबीर निवासी गांव रुकनपुर जनपद बिजनौर ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में अज्ञात ट्रक चालक को नामजद करते हुए बताया कि उसका पुत्र शिवम कुमार सेना में अरुणाचल प्रदेश में सेवारत था। वह छुट्टी पर 20 जनवरी को घर आ रहा था। गांव निवासी उसका दोस्त मोहित कुमार उसे लेने मेरठ गया था।
विज्ञापन

मेरठ से दोनों बुलेट बाइक पर बिजनौर लौट रहे थे। मवाना खुर्द गांव से आगे मवाना की ओर गन्ने से लदे ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में शिवम व मोहित को अस्पताल में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।
सीओ पंकज लवानिया का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र ही चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें