सरूरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बाइक पर जबरन बैठाने के आरोपी नाजिम के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।बीते बुधवार की शाम 11 वर्षीय किशोरी दुकान पर सामान लेने जा रही थी। गांव निवासी आरोपी ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम देते हुए उसे बाइक पर जबरन बैठाने का प्रयास किया था। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देकर मौके से भाग गया था। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।