फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ठेका दिलाने का झांसा देकर ढाई लाख रुपये हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। सिंचाई विभाग में ठेका दिलाने का झांसा देकर ठेकेदार से ढाई लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। बाद में रकम लौटाने के लिए दिया गया भारतीय स्टेट बैंक का ढाई लाख रुपये का चेक भी खाते में पर्याप्त धनराशि न होने के कारण बाउंस हो गया। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दौराला क्षेत्र के गांव लोईया निवासी ठेकेदार प्रताप ने बताया कि कंकरखेड़ा के न्यू गोविंदपुरी निवासी अविनाश से उसकी काफी समय से जान-पहचान थी। आरोप है कि अविनाश ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों से अपनी अच्छी जान-पहचान होने का हवाला देते हुए प्रताप को विभाग में ठेका दिलाने का भरोसा दिया। ठेका दिलाने के नाम पर आरोपी ने उससे ढाई लाख रुपये हडप लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी समय बीतने के बाद भी जब कोई ठेका नहीं मिला तो प्रताप ने अक्टूबर 2025 में आरोपी से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस पर अविनाश ने गाली-गलौज करते हुए कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने 16 फरवरी 2026 का भारतीय स्टेट बैंक का ढाई लाख रुपये का चेक दिया। बैंक में चेक लगाने पर खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण वह बाउंस हो गया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें