फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पति समेत तीन पर दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव कल्याणपुर निवासी राखी वर्मा पुत्री धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी मार्च 2024 में बागपत जनपद के मतानतनगर निवासी अमरीश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति व्यापार के लिए दो लाख रुपये की मांग करने लगा। उसने असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने उसके साथ मारपीट की और लगातार दहेज की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी। विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर मानसिक यातनाएं भी दी गईं। किसी तरह उसने अपने मायके पक्ष को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति अमरीश, ससुर कृष्णपाल और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें