फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रामक पोस्ट डालने पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। क्षेत्र में ड्रोन और चोरों को लेकर सोशल मीडिया पर रील डालकर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस सोशल मीडिया पर डाली गई रिपोर्ट की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अधिकारियों के आदेश पर ड्रोन व क्षेत्र में चोरों की फर्जी सूचना को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर रील व अन्य माध्यम से भ्रामक वीडियो डालकर लोगों में दहशत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इंस्टाग्राम पर गांव छतरी निवासी रुतबा गुर्जर पुत्र मांगू सिंह व कस्बा खरखौदा निवासी एक व्यक्ति के अकाउंट से अलग-अलग लोगों में दहशत फैलाने को लेकर फर्जी रील डाली गई। खरखौदा पुलिस ने दोनों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज की है। खरखौदा पुलिस ने छतरी निवासी रुतबा गुर्जर को चिह्नित कर लिया है तथा दूसरी इंस्टाग्राम आईडी को चिह्नित करने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें