फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जमीन के नाम पर 95 लाख रुपये हड़पने का आरोप, दंपती के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
- बैनामा करने का आश्वासन देकर रकम लेने का आरोप, रुपये मांगने पर दी धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में जमीन खरीदने के नाम पर 95 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी दंपती पर जमीन का बैनामा करने का आश्वासन देकर रकम लेने और बाद में रुपये वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पल्लवपुरम थाने में दर्ज प्राथमिकी में अप्पू एन्क्लेव निवासी रेनू ने बताया कि उनके पड़ोसी पुष्कर सिंह और उनकी पत्नी पल्लवी ने करीब दो वर्ष पहले सहारनपुर हाईवे के पास जमीन खरीदने के लिए उनसे बातचीत की थी। आरोप है कि दंपती ने जमीन बेचने का आश्वासन देकर उनसे रकम ली। पीड़िता का कहना है कि उन्होंने अपने बैंक खाते और जानने वालों व रिश्तेदारों के खातों से कई किस्तों में यूपीआई के माध्यम से करीब 95 लाख रुपये पुष्कर और उसकी पत्नी के खातों में स्थानांतरित किए। रकम के लेनदेन से संबंधित बैंक स्टेटमेंट भी उनके पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, दंपती ने मई 2026 तक जमीन का बैनामा कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी बैनामा नहीं किया। आरोप है कि बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने रकम लौटाने से इन्कार कर दिया। रेनू ने आरोप लगाया कि आठ जून 2026 को वह जमीन के कागजात लेने के लिए दंपती के घर गई थीं। वहां उनके साथ अभद्रता की गई। पीड़िता ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें