मुंडाली। मुंडाली थानांतर्गत गांव कुढला में विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने पर पीड़िता के पिता ने पति, देवर सहित अन्य चार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना लोहियानगर के गांव अल्लीपुर निवासी यूसुफ पुत्र जरीफ ने मुंडाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसने अपनी पुत्री का विवाह कुढला निवासी सरताज के साथ किया था, जिसमें शादी के बाद से ही सरताज उनकी बेटी को अक्सर प्रताड़ित और मारपीट करता था। 23 अगस्त को पीड़िता ने कॉल कर अपने पिता को बताया कि उसका पति सरताज और देवर बरी अहमद ने उसे प्रताड़ित करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता का भाई अनस और मां फूलजहां लड़की की ससुराल पहुंचे तो वहां लड़की के ससुरालियों और उनके साथी राशिद, जाहिद, इस्तकार, नसीम ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने कहा कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच चल रही है। जांच के उपरांत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।