फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जानलेवा हमले के सात आरोपियों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग निवासी इनाम पुत्र कय्यूम के परिवार पर घर में घुसकर जानलेवा हमला करने वाले सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अहसान, सालिम, भूरे, रमजान, मुबारिक, अकबर, मुर्सलीन के खिलाफ पीड़ित की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पीड़ित इनाम ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसका छोटा भाई राशिद दुकान पर सामान लेने के लिए गया था। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। बचाव के लिए गए उसके दूसरे भाई साजिद को भी आरोपियों ने जमकर पीटा था। आरोप है कि आपसी सुलह होने के बाद आरोपियों ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार से उनके घर में घुसकर जानलेवा हमले का प्रयास किया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें