मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) द्वारा चलाए गए सर्च अभियान में अब तक तीन युवकों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि चौथे युवक की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए शवों में अभिषेक, हिमांशु पुत्र कमल सैनी और दीपांशु पुत्र सोनू सैनी की पहचान की पुष्टि हो चुकी है। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर लगातार डटी हुई हैं, ताकि लापता युवक का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके।
एक युवक की ओर तलाश की जा रही है जिन युवकों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है, उनके परिजनों को शासन की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि राहत राशि जल्द ही संबंधित परिवारों को उपलब्ध करा दी जाएगी।
सरकार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता दी जाएगी। अभी तक गंगा में डूबने से जिन युवकों की मृत्यु की पुष्टि हुई प्रत्येक को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जा रही है।