फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anubhav Singh Bassi : मेरठ से मुंबई तक छाया मेरठ का लाल, कॉमेडियन बस्सी ने साझा किए अपने अनुभव

Sat, 11 Mar 2023 12:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Tu Jhoothi Main Makkaar : कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी मेरठ से मुंबई तक छाए हुए हैं। मेरठ पहुंचे बस्सी ने अमर उजाला के साथ अपने अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
बस्सी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में मेरठ निवासी हास्य अभिनेता (स्टैंडअप कॉमेडियन) अनुभव सिंह बस्सी ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने फिल्म में रणवीर कपूर के दोस्त की भूमिका निभाई। इसके बाद से उनका नाम मेरठ से लेकर मुंबई तक ट्रेंड करने लगा है। आज हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है।

विज्ञापन


मूलरूप से परीक्षितगढ़ निवासी अनुभव शुक्रवार दोपहर पीवीएस मॉल पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शकों के साथ अपनी फिल्म देखी। इस बीच उनके परिवार से अगम कौशिक, यश और उनके मैनेजर रोहित गौड़ भी साथ रहे। अनुभव ने बताया कि फिल्म में रणवीर कपूर और श्रद्धा कपूर मुख्य किरदार में हैं। वह रणवीर के दोस्त की भूमिका में हैं। बतौर अभिनेता यह उनकी पहली फिल्म है। पीवीएस में अनुभव के किरदार को देखकर दर्शक लोटपोट हो गए। फिल्म के बीच में कई सीरियस सीन भी आए।

दीवान का छात्र वॉलीबाल का शौकीन
अनुभव ने बताया कि उनकी शुरुआती पढ़ाई दीवान और करन पब्लिक स्कूल में हुई है। उन्हें वॉलीबाल खेलना पसंद है। नौ जनवरी 1991 को जन्मे बस्सी ने 2015 में डॉ. राम मनोहर लोहिया केंद्रीय विवि से विधि में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। उन्होंने बताया कि व्यापार करने का प्रयास किया, लेकिन कॉमेडी से लगाव होने के कारण उसे ही करियर बनाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लाख समझाया दोनों को पर न माने: पहले मामी और फिर भांजे ने खाया जहर, जीते जी एक होना चाहते थे दोनों

विज्ञापन

जहां देखते थे फिल्म वहीं लगे पोस्टर
अनुभव ने स्कूल के दिनों की यादें साझा कीं। बताया कि पीवीएस मॉल में कई फिल्में देखीं। यहां कई अभिनेताओं के पोस्टर लगते थे। ईश्वर की कृपा है कि आज उसी थिएटर में उनके भी पोस्टर लगे हैं। अनुभव ने दर्शकों से वादा किया कि आगे आने वाली हर फिल्म के प्रमोशन के दौरान मेरठ में अपने दर्शकों और दोस्तों के लिए समय जरूर निकालेंगे।

यह भी पढ़ें: UP: मेरठ पहुंचे सीएम योगी और राज्यपाल, अब उप-राष्ट्रपति का इंतजार, शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अब तक 35 शहरों में दिखाया हुनर
अनुभव स्टैंड अप कॉमेडी के उभरते बादशाह माने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 35 शहरों में अपना हुनर दिखा चुके हैं। विदेशों में भी कई शो किए हैं। जिस तरह उनके कॉमेडी शो हाउस फुल रहते हैं, उसी तरह होली पर रिलीज हुई उनकी फिल्म के शो भी हाउस फुल जा रहे हैं। अनुभव की फेसबुक पर फैन फॉलोइंग 20 करोड़ से अधिक है। इंस्टाग्राम पर उनके दस लाख सब्सक्राइबर हैं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्म पर भी कई शो और वीडियोज किए हैं। नेटफ्लिक्स पर भी बस्सी ने एक शो होस्ट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें