फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने वीडियो जारी कर लोगों से की टीका लगवाने की अपील, वृक्षारोपण भी किया

Sun, 20 Jun 2021 03:52 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशासनिक अधिकारियों के आह्वान पर वीडियो जारी कर लोगों से कोरोना टीककारण कराने की अपील की। वहीं रविवार को वृक्षारोपण किया। 
 
विज्ञापन
वृक्षारोपण करते नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के कारण मुंबई से अपने पैतृक आवास मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में रह रहे बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने प्रशासनिक अधिकारियों के आह्वान पर वीडियो जारी कर लोगों से कोरोना टीककारण कराने की अपील की। वहीं रविवार को वृक्षारोपण किया। 
विज्ञापन


हाल ही में उपजिलाधिकारी अजय कुमार अम्बष्ट और तहसीलदार जयेंद्र सिंह बॉलीवुड अभिनेता से मिलने उनके पैतृक आवास पर पहुंचे थे जहां उन्होंने अभिनेता से कहा कि वे लोगों से टीका लगवाने की अपील करें। 

नवाजुद्दीन ने बताया कि वे तथा उनका परिवार शत प्रतिशत सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन की गाइड लाइन का पालन कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी ने कहा कि वे देश की जनता से अधिक से अधिक कोविड-19 का टीका लगवाने की अपील करें। जिस पर नवाजुद्दीन ने शनिवार को लोगों से कोरोना टीकाकरण के लिए अपील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें