योगा और एमपीएड में आज से भरें परीक्षा फार्म
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस के शारीरिक शिक्षा विभाग में संचालित पीजी डिप्लोमा इन योगा एजुकेशन द्वितीय सेमेस्टर, एमपीएड द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2018-19 और एमपीएड तृतीय सेमेस्टर सत्र 2017-18 के परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन आज से भरे जा सकते हैं। इसकी अंतिम तिथि तीन अक्टूबर है। परीक्षा फॉर्म विभाग में जमा करने की अंतिम तिथि पांच अक्टूबर है।
एलएलएम की परीक्षा नौ अक्टूबर को
मेरठ। एलएलएम की स्पेशल बैक परीक्षा कोड एल-3012 नौ अक्टूबर को शाम की पाली में दो बजे से पांच बजे तक होगी। इस संबंध में वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी गई है।