फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईएफएस जोया खान पर मेरठ में मुकदमा दर्ज, पुलिस खंगाल रही रिकॉर्ड

Fri, 05 Apr 2019 12:27 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फर्जी आईएफएस जोया खान के बारे में जानकारी देते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

खुद को आईएफएस अफसर बताकर एस्कॉर्ट लेने वाली जोया खान पर मेरठ में भी गुरुवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला अपने आसपास के लोगों पर कार्रवाई कराने के लिए दबाव बना रही थी, हालांकि पुलिस ने उसके कहने पर कोई कार्रवाई नहीं की। 

विज्ञापन


एसएसपी नितिन तिवारी के मुताबिक जोया खान दो सप्ताह पहले उनसे मिलने के लिए आई थी। वह एक मामले में कार्रवाई कराने के लिए कह रही थी। जोया खान के हावभाव को देखकर मेरठ एसएसपी ने सीओ एलआईयू से उसकी गोपनीय जांच करने को कहा था। इससे पहले एलआईयू की रिपोर्ट आती कि नोएडा के एसएसपी वैभव कृष्ण से 24 मार्च को जोया खान मिलने पहुंच गई।
 
एसएसपी नोएडा ने फोन कर एसएसपी मेरठ से जोया खान के बारे में पूछा। जिसके बाद दोनों अधिकारियों ने महिला पर संदेह जताकर जांच करने की बात कहीं। एसएसपी नोएडा ने कहा कि वह अपने स्तर से जांच कर लेंगे। नोएडा में जोया खान व उसके पति हर्ष प्रताप सिंह की गिरफ्तारी हुई। एसएसपी मेरठ ने सीओ एलआईयू से रिपोर्ट लेकर मेरठ में भी जोया खान पर पुलिस की तरफ से सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।  
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि जोया खान पर जांच बैठा दी है। उसका रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। उसके पति हर्ष प्रताप सिंह की क्या भूमिका रही है, जांच के बाद पुलिस उसको भी नामजद कर लेगी। इसकी एक रिपोर्ट नोएडा पुलिस को भेजी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें