फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: टीपीनगर में दूल्हे की कार में टक्कर मारने के बाद मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के लिए भी...
विज्ञापन


दोनों कार के चालक में हुआ झगड़ा, पथराव में बस के शीशे टूटे, बराती घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बागपत रोड स्थित गंगा काॅलोनी के सामने दूल्हे की कार में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पक्षाें में मारपीट हो गई। एक चालक ने बरात के वाहनों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। एक बराती भी घायल हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

मलियाना गांव निवासी एक व्यक्ति के बेटे की मंगलवार शाम गाजियाबाद के लोनी बरात जा रही थी। घुड़चढ़ी के बाद बराती बस व कार में सवार होकर जाने लगे। बताया जा रहा है कि गंगा काॅलोनी के रास्ते पर दूल्हे की कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। दोनों कार के चालकों में मारपीट के दौरान बरातियों ने भी चालक की पिटाई कर दी। आरोप है कि जैसे ही बरातियों की बस व कार चलने लगी, तभी मारपीट का शिकार हुए युवक ने बरात के वाहनों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक पत्थर बस में बैठे बराती अश्विन के चेहरे पर लगा और वह लहूलुहान हो गया। पथराव करने के बाद आरोपी युवक अपनी कार लेकर भाग गया। बस के कई शीशे टूट गए। इसके बाद दूल्हे के पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक का उपचार कराया गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि मामूली साइड लगने को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल दोनों पक्ष लौट गए। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें