फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में धारदार हथियार चले तो नौ लोग हो गए घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव किशनपुर में देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट में जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। जिसमें दोनों पक्षों से महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल चार लोगों को मेरठ रेफर कर दिया। देरशाम तक दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव किशनपुर बिराना निवासी सुरेश ने बताया कि दिन में परिवार के बच्चे फुटबाल खेल रहे थे। तभी फुटबॉल आरोपी पक्ष के घर के बाहर चली गई। जिस पर उसने गाली गलौज शुरू कर दी। उस वक्त लोगों ने उसे शांत करा दिया। आरोप है कि रात के समय वह अपने पक्ष के लोगों के साथ आया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे आसपास भगदड़ मच गई। हमले में वह स्वयं तथा परिवार के रोहित व प्रिया घायल हो गई। वहीं, दूसरे पक्ष के जयपाल ने बताया कि देर रात वह अपने घेर में जा रहा था। उसी समय आरोपी पक्ष ने लाठी डंडों तथा धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर बचाने आए परिवार के लोगों को भी घायल कर दिया। परिवार के अरुण, आकाश, मुन्नी, शिव कुमार, वरुण घायल हो गए। जिसमें अरुण, आकाश, शिव कुमार व जयपाल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। हालांकि देरशाम तक इस मामले में तहरीर नहीं दी गई। थाना प्रभारी सतीश कुमार के मुताबिक तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें