फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल चोरी के शक में चले धारदार हथियार, महिला सहित छह लोग हो गए घायल

Wed, 03 Jun 2020 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कुलंजन गांव में हुए संघर्ष में घायल लोग। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सरधना। कुलंजन गांव में मोबाइल चोरी के शक में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर संघर्ष हुआ। जिसमें दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों ने सरधना थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कुलंजन गांव निवासी शाहनवाज पुत्र उम्मेद लकड़ी ठेकेदार के साथ पेड़ों की कटाई का काम करता हैं। शाहनवाज सोमवार को गांव के ही जंगल में पेड़ों की कटाई करके गाड़ी से उन्हें लादने गया था। मजदूर पेड़ों को गाड़ी में लाद रहे थे। इसी बीच शाहनवाज का मोबाइल गिर गया। उसने लोगों से पूछताछ की।

बताया कि उसी दौरान सलमान पुत्र नौशाद मौके से गुजर रहा था। आरोप है कि शाहनवाज ने सलमान के साथ गाली गलौज कर दी। उस समय आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। शाम के समय दोनाें पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे व धारदार हथियार चले।
विज्ञापन


संघर्ष में शाहनवाज, शाहबदर, शाहनाज, उमर खां पुत्र सादिक व दूसरे पक्ष से सलमान समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। हालांकि देरशाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें