फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गाड़ी खड़ी करने को लेकर मारपीट-तोड़फोड़

विज्ञापन
रामराज में कान में तोड़फोड़ करते पड़ोसी
विज्ञापन
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। रामराज स्थित शुभम रेस्टोरेंट के पिछले गेट पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर चल रहे विवाद में मंगलवार देर रात फिर से मारपीट व कार में तोड़फोड़ की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कार में तोड़फोड़ की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
बहसूमा के मोहल्ला मंगल बाजार निवासी राहुल कुमार ने बताया कि मंगलवार रात वह शुभम रेस्टोरेंट के मालिक मित्र ओमवीर को छोड़ने आया था। होटल के पीछे के गेट पर गाड़ी खड़ी कर ही रहा था। इसी दौरान पड़ोसी शनी बत्रा, अरुण बत्रा, सतीश बत्रा, भारत बत्रा ने डंडे से वार कर कार के शीशे तोड़ने शुरू कर दिए। आरोपी ने उस पर जानलेवा हमला बोला और जान से मारने की धमकी दी। उसने किसी तरह कार से बाहर निकलकर जान बचाई। पूरी घटना सीसीटीवी के कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ित राहुल की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ तोड़फोड़, मारपीट व जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

वहीं, पड़ोसी अरुण बत्रा ने बताया कि मंगलवार रात उसने अपने गोदाम के पास सेंट्रो कार खड़ी की थी। इसी दौरान पड़ोसी सगे भाई दीपक अग्रवाल व पंकज अग्रवाल ने लाठी-डंडों से कार के शीशे तोड़ दिए। उनके साथ गाली गलौज, मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कार तोड़ने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने उक्त दोनों भाइयों के खिलाफ भी तोड़फोड़, गाली गलौज, मारपीट, जान से मारने की धमकी के आरोप में प्राथमिक की दर्ज की है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया का कहना है कि दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी शनी बत्रा, भारत बत्रा, अरुण बत्रा को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


गाड़ी खड़ी करने पर पहले भी हुई मारपीट
रामराज स्थित शुभम रेस्टोरेंट व उनके पड़ोसी अरुण बत्रा, सनी बत्रा में 21 नवंबर 2025 को भी पीछे के गेट को लेकर आपस में विवाद हुआ था। उस समय पड़ोसी सनी बत्रा व अरुण बत्रा ने रेस्टोरेंट में घुसकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। मारपीट का वीडियो वायरल हो गया था। पुलिस ने प्राथमिकी की दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें