फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में मामूली बात पर विवाद, मारपीट और पथराव में दस लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नानू गांव में शनिवार दोपहर कच्ची छत पर पड़ोसी द्वारा चढ़ने पर जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्षों ने पथराव किया। इस दौरान पथराव व धारदार हथियार से दोनों पक्षों से पांच महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचा। देररात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

नानू गांव निवासी आस मोहम्मद ने बताया कि उसके मकान की छत कच्ची है। पड़ोसी के बच्चे कच्ची छत पर चढ़ जाते है। जिसे छत गिरने का खतरा बना रहा है। शनिवार को बच्चे के छत पर चढ़ने का आस मोहम्मद ने विरोध किया तो पड़ोसी गाली गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया दिया। लेकिन दोपहर के समय दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए और मारपीट होने लगी। देखते ही देखते धारदार हथियार चलने लगे और पथराव हो गया। पथराव होने से आसपास भगदड़ मच गई। संघर्ष में आस मोहम्मद पक्ष से मोमीना, जीनत, जरीना, रईसा, आस मोहम्मद, मुन्नू, शहजाद व दूसरे पक्ष से जाफर व अन्य दो लोग घायल हो गए। संघर्ष की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ सरधना थाने में तहरीर दी। हालांकि देररात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। थाना पुलिस के मुताबिक मामले के की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें