फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सराय बहलीम में दो पक्षों में मारपीट-फायरिंग, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोला कुआं में रविवार आधी रात कुछ युवकों में मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। गोली लगने से 22 वर्षीय अरीश घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को हापुड़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घायल के भाई को थाने में जबरन बैठाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दरियागंज गोला कुआं निवासी अरीश रात करीब साढ़े 12 बजे सराय बहलीम से पैदल जा रहा था। तभी कुछ युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने अभद्रता की। युवक ने फोन कर अपने साथी बुला लिए। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी और लाठी-डंडे चल गए। बाद में फायरिंग भी की गई। इस दौरान गोली लगने से अरीश घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें