फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बंटवारे के लिए पिता-पुत्र में मारपीट-फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। प्लॉट के बंटवारे को लेकर पिता-पुत्र के बीच गाली-गलौज के बाद जमकर मारपीट हुई। तमंचों से कई राउंड फायरिंग की गई। पिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस व फलावदा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि देर शाम मकान के बराबर में प्लॉट पर कब्जे को लेकर पिता-पुत्र में मारपीट हो गई। कुछ ही देर बाद बेटे ने तमंचे से पिता पर कई फायर किए। पिता ने मौके से भागकर कमरे में घुसकर अपनी जान बचाई। अपने बचाव में दूसरी तरफ से भी फायरिंग की गई। मामला बढ़ते देख डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें