फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह का विरोध करने पर हाथापाई, गोली चली

विज्ञापन
7सी - युवक के गोली लगने के मामले में जानकारी करते थाना प्रभारी। (मवाना) - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
निकाह का विरोध करने पर हाथापाई, गोली चली
विज्ञापन

मवाना। युवती का निकाह करने के विरोध में रविवार शाम दो पक्षों में कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। इसी दौरान बीचबचाव कर रहे एक युवक की कमर में लगी पिस्टल से गोली चल गई। लोगों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मोहल्ला काबली गेट पक्का तालाब निवासी सरताज पुत्र गफ्फार ने अपनी बेटी रूखसार का निकाह पड़ोस में रहने वाले आसिफ पुत्र इस्लाम से चार दिन पहले किया था। शुक्रवार को जमात से लौटे सरताज के भाई सफिया ने निकाह का विरोध किया। रविवार शाम इस मामले को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। विवाद की सूचना पर पहुंचे आसिफ की बुआ के बेटे की सरताज पक्ष से हाथापाई हो गई। रईस बीचबचाव करने पहुंचा तो धक्कामुक्की के दौरान उसकी कमर में लगी पिस्टल से गोली चल गई। गोली उसके पैर में जा लगी। सूचना पर थाना प्रभारी विनय आजाद पहुंचे और घायल रईस को सीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने रईस के पिस्टल को जब्त कर लिया। हालांकि अभी किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें