मेरठ के सुरूरपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार जसड़ सुल्ताननगर में एक ही परिवार के दो पक्षों में आपसी विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई। दोनों पक्षों में पहले जमकर कहा-सुनी हुई फिर बात गाली-गलौज से मारपीट तक जा पहुंची।
इसके बाद दोनों पक्ष लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए। आपसी भिड़ंत में दोनो तरफ से कई लोग घायल बताए गए हैं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं दोनों पक्षों के अन्य लोग थाने पहुंचे और एक दसूरे के खिलाफ पुलिस में तहरीर लिखवाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।