फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और शाहिद अखलाक के समर्थकों में मारपीट, बखेड़ा, फायरिंग

Thu, 11 Apr 2019 02:47 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ शहर के अतिसंवेदनशील इलाके गुदड़ी बाजार में बुधवार देर रात बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के समर्थकों में मारपीट के बाद फायरिंग हो गई। आरोप है कि याकूब का बेटा फिरोज उर्फ भूरा अपने समर्थकों को लेकर पूर्व सांसद के मोहल्ले में प्रचार करने पहुंच गया। प्रतिबंध के बाद प्रचार पर आपत्ति जताने पर भूरा का शाहिद के समर्थकों से विवाद हो गया। दोनों में टकराव हो गया। मतदान के एक दिन पहले गुदड़ी बाजार में तनाव को देखते हुए पुलिस और अर्धसैनिक बल पहुंच गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी और पूर्व सांसद शाहिद अखलाक में आपसी मनमुटाव चला आ रहा है। याकूब ने चुनाव की नुक्कड़ सभा में शाहिद के परिवार पर कटाक्ष किया था। जिसका वीडियो वायरल होने पर फिर से तनातनी हो गई थी। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का प्रचार मंगलवार शाम पांच बजे बंद हो गया था। आरोप है कि बुधवार रात 11:50 बजे याकूब कुरैशी का बेटा फिरोज उर्फ भूरा करीब 400-500 समर्थकों के साथ गुदड़ी बाजार में प्रचार करने पहुंच गया। बताया गया कि भूरा पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के घर भी गया था। 

इसको लेकर पूर्व सांसद शाहिद अखलाक और उनके परिजनों ने आपत्ति जता दी। मामला सुलझ पाता कि दोनों के समर्थक आमने-सामने आए। दोनों में मारपीट हो गई। याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा को वहां से भागना पड़ा। इसी दौरान बीच बचाव में आए शाहिद अखलाक के समर्थकों ने मोहल्ले के हाजी अकबर के साथ भी मारपीट कर दी। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के ऊपर हवाई फायरिंग करने के भी आरोप लगाए। मामला तूल पकड़ता, इससे पहले सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला व इंस्पेक्टर सुभाष अत्री पुलिस फोर्स लेकर पहुंचे और लाठीचार्ज कर दिया। 
विज्ञापन


फायरिंग होते ही मची भगदड़ 
गुदड़ी बाजार में फायरिंग होते ही लोगों में भगदड़ मच गई। याकूब का बेटा अपने समर्थकों को लेकर वहां से निकल गया था। लोगों का कहना है कि दोनों पक्ष की तरफ से फायरिंग हुई है। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। मामले की गंभीरता को देखते गुदड़ी बाजार में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। अर्धसैनिक बल के जवानों को भी बुला लिया गया।

शाहिद पक्ष ने मुझे क्यों पीटा 
हाजी अकबर ने आरोप लगाया कि याकूब का बेटा व उसके समर्थक वहां से भाग रहे थे। तभी शाहिद पक्ष के समर्थकों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। अकबर ने शाहिद पक्ष पर आरोप लगाकर कोतवाली थाने में तहरीर दी है।

याकूब का समर्थक बताया 
पुलिस ने बताया कि अकबर बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी का समर्थक है। भूरा पहले अकबर के घर समर्थकों के साथ आया था। उसके बाद वह शाहिद अखलाक के घर पहुंचा। इसको लेकर दोनों पक्ष के लोगों में मारपीट और फायरिंग हुई। इस मामले की पुलिस जांच करने में जुटी है। 

कड़ी सुरक्षा में होगा मतदान 
याकूब और शाहिद के समर्थकों में टकराव के आसार हैं। गुरुवार को चुनाव को देखते गुदड़ी बाजार में पुलिस का पहरा लगाया गया। पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

आचार संहिता का केस दर्ज
पुलिस के अनुसार बसपा प्रत्याशी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज और उसके समर्थकों पर प्रतिबंध के बाद प्रचार करने के आरोप में आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया है। दूसरा मुकदमा दोनों पक्षों के समर्थकों के खिलाफ लिखा जाएगा, जिन्होंने शांति व्यवस्था खराब करने का प्रयास किया। याकूब पक्ष की तरफ से पूर्व सांसद व उनके परिवार के खिलाफ तहरीर दी गई। वहीं, शाहिद अखलाक के पक्ष ने भी याकूब कुरैशी, उनके बेटे और समर्थकों के खिलाफ तहरीर दी है।

लोगों ने विरोध किया
फिरोज भूरा काफी लोगों के साथ आकर हमारे मोहल्ले में चौपले पर हंगामा मचा रहा था। रात को लोगों को धमका रहा था। प्रचार बंद होने के बाद भी रात को यहां आने का क्या मतलब है। सूचित करने पर भी अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया तो यहां के लोगों ने विरोध कर दिया। - शाहिद अखलाक, पूर्व सांसद

यह ठीक नहीं है
यह उन लोगों की बौखलाहट है। फिरोज वहां अपने एक दोस्त के बुलावे पर गया था। उन लोगों ने देखकर उसके साथ बदतमीजी की। यह ठीक नहीं है। चुनाव के चलते बिना वजह मामले को तूल दे रहे हैं। - याकूब कुरैशी पूर्व मंत्री

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें