फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू पर मारपीट, फायर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। गांव अटौरा के पास कोल्हू पर रस निकालने से इंकार करने पर मारपीट व फायर कर तीन लोगों को घायल कर दिया। एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हुआ। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भरती कराया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

गांव खेड़की जदीद निवासी वीरचंद पुत्र सुंडू ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गांव अटौरा में भट्टे के सामने कोल्हू पर कुलदीप, नंदवीर, मुकुल, बिजू आदि साथियों के साथ गुड़ बनाने का काम करता है। 25 दिसंबर शाम गांव अटौरा निवासी तीन युवक पहुंचे और रस निकालने के लिए कहने लगे। कोल्हू बंद होने के कारण उन्होंने रस निकालने से मना कर दिया। जिस पर तीनों आरोपी गाली गलौज करते हुए वहां से चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी एक दर्जन साथियों के साथ पहुंचे और मारपीट कर दी। एक आरोपी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रे लगने से कुलदीप पुत्र सतपाल घायल हो गया। जबकि उसको व उसके साथियों को चोट आई। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोप फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी मं भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें