फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: रात में संपत्ति को लेकर हुआ विवाद , सुबह फंदे से लटका मिला युवक

Wed, 08 Jul 2020 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला महाराणा प्रतापनगर में सोमवार रात संदिग्ध परिस्थिति में 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शव कमरे में कुंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक संपत्ति का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मोहित(32) पुत्र हरिराज नोएडा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस के अनुसार वह सोमवार को नोएडा से नगर के मोहल्ला महाराणा प्रतापनगर स्थित घर आया था। लोगों की माने तो संपत्ति को लेकर मोहित के आने पर विवाद हुआ। जिसके बाद मंगलवार सुबह मोहित का शव कमरे में मिला।

घटना की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से मामले में पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद है। वहीं, थाना प्रभारी उपेंद्र मलिक के मुताबिक मोहित का शव कमरे में कुंद पर लटका मिला।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ में गृहक्लेश में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, परिजनों द्वारा भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें