हस्तिनापुर। गांव लतीफपुर में क्रिकेट खेल रहे युवकों में आपस में हुई नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित रवीश ने तहरीर में बताया कि वह गांव के ही युवकों के साथ शनिवार को गांव के समीप मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। क्रिकेट खेलते समय गांव के ही एक युवक के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई थी। तीखी नोकझोंक के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कर दिया था। दोपहर के समय गांव के ही तीन लोग लाठी डंडे लेकर उसके घर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसे बहुत चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र होने लगे तो वह धमकी देते हुए भाग गए। परिजन गंभीर रूप से घायल रवीश को लेकर थाने पहुंचे, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।
पर्चा दिखाता विनोद।