फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट, दो युवक घायल

Tue, 21 Oct 2025 07:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना। फुगाना गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। धारदार हथियार व लाठी डंडों के हमले में एक पक्ष के दो भाई घायल हो गए। दोनों भाईयों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। गंभीर अवस्था में एक युवक को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। पुलिस ने घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव फुगाना में शराब के नशे में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। ग्रामीण राजेंद्र नेे पुलिस को बताया कि वह अपने घर पर था। पडोसी अमित, बादल व संदीप उसके घर पहुंचे। उसके साथ गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज से मना करने पर तीनों ने लाठी, डंडे और बल्लम से उनपर हमला बोल दिया। हमले में वादी का बेटा विकास व परिवार का युवक कपिल दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही फुगाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद विकास को मेरठ चिकित्सालय रेफर किया गया। घटना की रिपोर्ट राजेंद्र ने थाना फुगाना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया कि घटना के आरोपी अमित, बादल व संदीप को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो धारदार बल्लम बरामद किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें