सरधना। गांव मेहरमति में दो पक्षों में मारपीट के बाद आरोपियों का चालान किया। पुलिस
सरधना। थाना क्षेत्र के गांव मेहरमति में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में लगातार तीसरे दिन भी झगड़ा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गांव मेहरमति निवासी वसीम, नदीम, तौसीफ, सुहैल और जुनैद का झगड़ा सुहैल पुत्र जमशेद से हुआ था। इस मामले में थाना सरधना में पहले से मुकदमा दर्ज है।
इसके बाद रविवार की रात दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें पांच आरोपियों ने सुहैल पुत्र जमशेद के साथ रास्ते में रोककर मारपीट की। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के कुल छह आरोपियों वसीम, नदीम, तौसीफ, सुहैल, जुनेद और सुहैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।