फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: पदयात्रा से पहले भाजपा नेताओं में मारपीट, मची अफरा-तफरी, ये था पूरा मामला

Tue, 29 Oct 2019 08:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
पदयात्रा में शामिल भाजपा नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बिजनौर जनपद में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा से पहले मिठाई खिलाने को लेकर भाजपा के दो नेता आपस में भिड़ गए। दोनों में मारपीट हो गई। इसे लेकर हंगामा मचा रहा। 

विज्ञापन


महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा की ओर से पदयात्रा निकाली जा रही है। मंगलवार को भाजपा के नेता व कार्यकर्ता प्रदर्शनी मैदान में इकत्र हुए। पदयात्रा से करीब एक घंटा पहले भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल पार्टी नेताओं को दीपावली की मिठाई खिला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राममोहन अग्रवाल ने भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री विकास अग्रवाल को मिठाई खाने को कहा। विकास ने कह दिया कि एआरटीओ की भेजी हुई मिठाई तो नहीं है। राममोहन अग्रवाल ने मिठाई अपने पैसों की बताई। इस बात पर दोनों में गरमागरमी शुरू हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में राममोहन अग्रवाल की ओर से सपा के पूर्व नेता कामेंद्र तोमर भी कूद पड़े। इसे लेकर हंगामा मचा रहा। बाद में पार्टी नेताओं ने दोनों नेताओं को समझाकर मामला शांत किया।

यह भी पढ़ें: यूपी: फरार भाजपा नेताओं को पुलिस ने दबोचा, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा, ये था मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

राममोहन अग्रवाल के मुताबिक दोनों में थोड़ी गरमागरमी हो गई थी, बाकी कुछ नहीं हुआ। कुछ लोग बेवजह घटना को तूल दे रहे हैं। विकास अग्रवाल के मुताबिक राममोहन अग्रवाल और वे पुराने मित्र हैं। दोनों में थोड़ी झड़प हो गई थी, मारपीट नहीं हुई। 

विवाद के करीब एक घंटे बाद पदयात्रा निकाली गई, जिसमें जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, रचना पाल, डॉ. बीरबल सिंह, जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र चौधरी, दीपक गर्ग मोनू आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष पद के दोनों हैं दावेदार
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राममोहन अग्रवाल व विकास अग्रवाल भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के भी दावेदार हैं। दोनों में जिलाध्यक्ष पद को लेकर ही तनातनी चल रही है। विवाद के दौरान दोनों में खूब खींचतान हुई। डॉ. भुवनेंद्र चौधरी व कृष्णबलदेव सिंह ने बीच बचाव कराया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें