फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कृषक कॉलेज में सचिव और कर्मचारी के बीच मारपीट, नहीं हो पाई परीक्षा

Sat, 11 Feb 2023 01:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
9बी - कृषक पी जी कालेज में कालेज के सचिव व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मध्य होती खींचातानी। (मव
विज्ञापन
मवाना (मेरठ)। कृषक पीजी काॅलेज में कालेज प्रबंध समिति सचिव अर्चना वर्मा और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरपाल के बीच काॅलेज परिसर में खींचतान हो गई। वीरपाल ने प्रबंध समिति सचिव व उनके पुत्र के खिलाफ और सचिव अर्चना वर्मा ने वीरपाल के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला तिहाई प्रीतनगर निवासी अर्चना वर्मा ने तहरीर में बताया कि वह कृषक पीजी कॉलेज की सचिव हैं। शुक्रवार को कॉलेज में एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की सूचना पर वह अपने पुत्र के साथ काॅलेज पहुंचीं। उन्हें देख चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वीरपाल ने मोबाइल से उनकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने अभद्रता की। सचिव ने आरोप लगाया कि चपरासी ने गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर काॅलेज स्टाफ ने उनको बचाया। चपरासी धन कमाने के लालच में छात्राओं के भी वीडियो बनाता रहता है। प्राचार्य से शिकायत के बाद भी उसने वीडियो बनाना बंद नहीं किया है।
वहीं वीरपाल ने तहरीर में बताया कि वह काॅलेज में चपरासी के पद पर तैनात है और अनुसूचित जाति से है। प्रबंध समिति सचिव अर्चना वर्मा और उनका पुत्र जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसका उत्पीड़न करते हैं। उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद से दोनों उसने रंजिश रखते हैं। आरोप है कि सचिव व उनका पुत्र अन्य कर्मचारियों का भी शोषण करते हैं। इस पर महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने दो फरवरी को कॉलेज प्रबंधन से सामूहिक शिकायत की थी। वह शिकायत के संबंध में साक्ष्य जुटा रहा था। आरोप है कि शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे सचिव अर्चना वर्मा, उनका पुत्र तथा 10-12 अज्ञात लोग विद्यालय में आए और उसको जाति सूचक शब्द कहने लगे। सभी ने लाठी-डंडों, रॉड व धारधार हथियारों से हमला कर दिया। अन्य कर्मचारियों के आने पर सभी भाग गए।
विज्ञापन

घटना के बाद कॉलेज परिसर में घंटों हंगामे की स्थिति बनी रही। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाला। बाद में सचिव अर्चना वर्मा ने सीओ से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ दो फरवरी एसडीएम से शिकायत की थी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
छात्रा को प्रप्रोज करने पर कॉलेज में हंगामा
मवाना। कृषक पीजी काॅलेज में शिक्षकों के परीक्षा डयूटी पर नहीं पहुंचने पर कुछ छात्रों ने छात्राओं को गुलाब देकर प्रपोज करने का प्रयास किया। छात्राओं के हंगामा करने पर प्रचार्य ने पुलिस बुला ली। पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया, जबकि कई अन्य फरार हो गए। वहीं सचिव व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बीच हुए हंगामे के कारण छात्रों की परीक्षा नहीं हो सकी। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप में पकड़ा गया छात्र निर्दोष है। उसे छोड़ दिया गया है। कृषक पीजी कॉलेज में शुक्रवार को पोषण एवं खाद्य बीए प्रथम वर्ष की आंतरिक परीक्षा थी। छात्र-छात्राएं कक्षाओं में परीक्षा देने के लिए बैठे थे।इसी बीच शिक्षकों ने काॅलेज में सफाई व पानी आदि की व्यवस्था नहीं होने के कारण परीक्षा ड्यूटी करने से इंकार कर दिया। मौके का फायदा उठाकर कुछ छात्रों ने छात्राओं को गुलाब देकर प्रपोज करने का प्रयास किया। जानकारी होने पर प्राचार्य डाॅ. प्रभात कुमार ने पुलिस को बुला लिया। घटना की जानकारी होने पर प्रबंध समिति सचिव काॅलेज पहुंची थीं।

काॅलेज के शिक्षकों ने कुछ व्यवस्थाओं के अभाव में परीक्षा का बायकाट किया था। इसी दौरान एक छात्र ने छात्रा को गुलाब का फूल देने का प्रयास किया। माहौल खराब न हो इसके लिए पुलिस को बुलाया गया था। शिक्षकों के ड्यूटी नहीं करने पर करीब 400 छात्र-छात्राएं कक्षों से बाहर आ गए। कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए कर्मचारी वीडियो बनाने लगा। इसी दौरान सचिव पहुंची और उनकी कर्मचारी से कहासुनी हो गई। पूरे मामले से सीओ को अवगत करा दिया गया है। जो परीक्षा आज नहीं हो सकी है, उसे शनिवार को कराने का प्रयास किया जाएगा। डाॅ. प्रभात कुमार, प्राचार्य, कृषक पीजी कॉलेज
प्राचार्य बोले- कालातीत हो चुकी प्रबंध समिति

मवाना। प्राचार्य डाॅ. प्रभात कुमार ने बताया कि प्रबंध समिति का कार्यकाल 13 जनवरी 2021 को पूरा हो चुका है। एकल संचालन के खिलाफ न्यायालय ने स्टे दिया हुआ है। समिति के कालातीत होने के कारण ही बैंकों ने खाते बंद कर दिए हैं। कोई लेनदेन नहीं हो रहा है। वीसी का अनुमोदन नहीं है। कई बार इस संबंध में अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। वहीं सचिव अर्चना वर्मा का कहना है कि समिति कालातीत नहीं है। न्यायालय से स्टे है। उनके हस्ताक्षर से ही वेतन निर्गत हो रहा है। वर्तमान में प्रबंध समिति है। संवाद

9बी - कृषक पी जी कालेज में कालेज के सचिव व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मध्य होती खींचातानी। (मव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें