फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के होली मिलन समारोह में भिड़े नेता, जमकर हंगामा व गाली-गलौज, पलटीं कुर्सियां

Mon, 25 Mar 2019 02:21 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कार्यक्रम में हंगामा करते नेता
विज्ञापन

गुटबाजी में बंटे कांग्रेसियों को साधने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल द्वारा रविवार को जगदीश मंडप में आयोजित होली मिलन समारोह हंगामे की भेंट चढ़ गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक ने पूर्व विधायक दामोदर शर्मा को मंच पर आमंत्रित किया। आरोप है कि मंच पर मौजूद जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने संचालक से माइक छीनकर भाषण चालू कर दिया। मोघा के इस बर्ताव के विरोध में पूर्व विधायक समर्थकों और बिजनौर सीट से पूर्व प्रत्याशी इंदिरा भाटी के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कुर्सियां पलटनी शुरू कर दीं। 

युवा नेता युगांश राणा और गौरव भाटी ने मोघा पर गंभीर आरोप लगाकर इसकी जानकारी हाईकमान को देने की चेतावनी दी। नेताओं का कहना था कि दामोदार शर्मा वरिष्ठ नेता हैं। जिलाध्यक्ष को ऐसा बर्ताव नहीं करना चाहिए था। वहीं, विनोद मोघा ने कहा कि कुछ लोग बिजनौर से टिकट कटने से बौखलाए हैं। उन्हें विरोध करना था तो बिजनौर जाकर करते। मुझ पर लगे आरोप बेबुनियाद हैं। उनकी पूर्व विधायक के प्रति कोई द्वेष भावना नहीं है।
विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी हरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कुछ लोग कार्यक्रम खराब करने की नीयत से आए थे। हंगामे को छोड़ दें तो कार्यक्रम सफल रहा। उधर पूर्व प्रत्याशी डॉ. ओपी शर्मा, वरिष्ठ नेता दयानंद गुप्ता, केपी मावी आदि नेता कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिसको लेकर चर्चा होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें