फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: डीजे बजाने पर नहीं हुई हार-जीत तो भिड़ गए कांवड़िए, जमकर चले लाठी-डंडे, जानिए पूरा मामला

Mon, 25 Jul 2022 08:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

डीजे बजाने पर हार-जीत नहीं हुई तो शिविर संचालक और कांवड़ियों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
कांवड़ियों और शिविर संचालक में मारपीट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जनपद में हापुड़ रोड पर खरखौदा स्थित लोहिया फार्म हाउस में लगाए गए शिविर संचालक व हापुड़ क्षेत्र के कावड़ियों में डीजे बजाने को लेकर जमकर कंपटीशन हुआ। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। कई घंटे तक बाद में पुलिस व स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप करने के बाद मामले को संभाला तथा कावड़ियों को गंतव्य की ओर भेजा।

विज्ञापन


खरखौदा क्षेत्र में धनौटा के सामने लोहिया फार्म हाउस में बुलंदशहर के व्यापारियों ने कावड़ सेवा शिविर लगाया है। शिविर में बड़ा डीजे भी लगा हुआ है। सोमवार को हापुड़ जिले के गांव बासतपुर निवासी कांवड़ियों का एक जत्था बड़े डीजे व बड़ी कावड़ के साथ हरिद्वार से जल लेकर लौट रहा था। जैसे ही वह लोग लोहिया फार्म हाउस में लगे शिविर के सामने पहुंचे तो दोनों पक्षों में डीजे बजाने को लेकर कंपटीशन शुरू हो गया। 

इस दौरान दो घंटे तक चले कंपटीशन के बाद किसी ने भी हार स्वीकार नहीं की। वहीं बाद में दोनों पक्षों में गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: कब्रिस्तान में माहिला का शव दफनाने को लेकर विवाद, थाने के बाहर युवक का सिर फोड़ा, मचा हड़कंप
विज्ञापन


कांवड़ियों का आरोप है कि शिविर में सेवा करने के लिए लगाए गए क्षेत्रीय युवकों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। जिसको लेकर कांवड़िए पूरे जत्थे के साथ दो घंटे तक न्याय की मांग करते हुए वहीं पर डटे रहे। बाद में सूचना पर पहुंचे सीओ किठौर अमित राय सहित क्षेत्र के लोगों ने कांवरियों को समझाया और गंतव्य की ओर रवाना किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें