सरधना-दौराला मार्ग पर डाली गई रोड़ी व डस्ट।
- फोटो : SARDANA
सड़क पर अतिक्रमण करने वालों पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना
सरधना। पालिका द्वारा बुधवार को सड़क पर रोड़ी डस्ट डालकर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्यवाई शुरू कर दी है। पालिका ने एनजीटी एक्ट के तहत वायु प्रदूषण व स्मॉग फैलाने के अंतर्गत नोटिस जारी किये। बिनौली रोड पर जैन मिलन हॉस्पिटल के सामने जय श्रीराम टायल्स व सरधना-दौराला मार्ग स्थित मनोज, नरेंद्र उर्फ पिंटू पुत्र डालचंद निवासी के खिलाफ 50-50 हजार रुपये जुर्माने अदा करने की कार्रवाई की गई है। पालिका ईओ अमिता वरुण ने बताया कि 19 जून 2019 को पालिका के द्वारा नोटिस जारी किये गये थे। उसके बाद भी इन लोगों ने सड़क पर रोडी डस्ट आदि डालकर अतिक्रमण करना बंद नहीं किया। ईओ ने जुर्माना जमा करने के लिये एक सप्ताह का समय दिया है। जुर्माना जमा नहीं होने पर आरसी जारी कर दी जायेगी।