सुनील कैथवास....रोटरी क्लब मेरठ विराट द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मीटिंग का आयोजन श्री औ
मेरठ। रोटरी क्लब ने बुधवार को जन्माष्टमी की मीटिंग का आयोजन औघड़नाथ मंदिर में किया। कार्यक्रम का शुभारंभ भजन-कीर्तन के साथ किया गया। श्री कृष्ण को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। मुख्य अतिथि आगामी मंडल अध्यक्ष पायल गौड़ अपस्थित रहीं। क्लब अध्यक्ष भरतराम अग्रवाल ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को बल मिलता है। कार्यक्रम में सचिव गौरव सिंघल, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग व क्लब के अन्य सदस्य मौजूद रहे।