फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ के भावनपुर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, जमकर हुई फायरिंग, कई घायल

Mon, 30 Sep 2019 11:29 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के भावनपुर में सोमवार सुबह दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस दौरान जमकर मारपीट व फायरिंग हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


भावनपुर थानाक्षेत्र के कुलीपुर गांव में जाट व मानपुर गांव के अनुसूचित जाति के युवकों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बात गाली-गलौज तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर सड़क पर उतर आए।

जाट पक्ष से सतीश कुमार पुत्र रामचंद ने मामले में तहरीर देते हुए बताया कि नवरात्र के दौरान माता की पूजा सामग्री के लिए कुछ सामान कम पड़ने के कारण शुभव पुत्र सेंसरपाल व चंचल बाइक पर सवार होकर पास की ही दुकान से सामान लेने जा रहे थे। वहां से लौटते समय मानपुर गांव के कुछ युवकों ने उनसे गाल गलौज व मारपीट कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित युवकों ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी तो वे आरोपियों के घर शिकायत के लिए पहुंचे। जहां आरोपियों ने सतीश कुमार पर गाली गलौज करते हुए फायरिंग कर दी। इसके अलावा ईंट पत्थरों से भी हमला करते हुए सड़क पर आ गए। इस दौरान कुछ लोगों ने  बीच बचाव किया तो उन पर भी हमला कर दिया। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर भागे और पुलिस को सूचित किया। 

बताया गया कि पीड़ित पक्ष ने ओमपाल पुत्र खचेड़ू, अनुज पुत्र ओमपाल, विकास पुत्र विजेंदर, आकाश पुत्र विजेंदर, अर्जुन पुत्र विनोद व ललित के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी तहरीर दी जा रही है। इसके बाद काफी देर तक ईंट पत्थरों से भी एक दसूरे पर हमला किया। वहीं एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के युवकों पर फायरिंग कर दी। 

हालांकि संघर्ष के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। पुलिस के अनुसार मामले में अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस अभी मौके पर ही मौजूद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें