फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन की दुकान में भीषण आग, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ नमकीन भंडार की दुकान में भीषण आग
विज्ञापन

मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सुभाष बाजार में मेरठ नमकीन भंडार की दुकान में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक ने चार लाख का नुकसान बताया है।
वैशाली कालोनी निवासी आशीष बंसल पुत्र ब्रजवंदन बंसल की बुढ़ानागेट से सटे सुभाष बाजार में मेरठ नमकीन भंडार के नाम से पुरानी दुकान है। दुकान में नमकीन के अलावा कई तरह के बिस्कुट, चिप्स बनाए जाते हैं। इसी दुकान के प्रथम और द्वितीय तल पर गोदाम है। जबकि फैक्टरी सुभाष नगर में है। रविवार तड़के 5:30 बजे कुछ लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पहले कोतवाली पुलिस और फिर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची। शटर बंद था और अंदर आग भड़कती जा रही थी। दुकान के बाहर लगे बोर्ड पर मोबाइल नंबर देखकर आशीष बंसल से संपर्क किया गया। कुछ ही देर में वह वहां पहुंच गए। दुकान का शटर उठाया तो प्रथम और द्वितीय तल पर आग भड़क चुकी थी। एफएसओ संजीव कुमार सिंह और फायर अफसर नरेश मलिक के निर्देशन में लीडिंग फायरमैन शिवकुमार यादव अपने साथियों सचिन और राजबीर सिंह के साथ दुकान के अंदर घुस गए। इसके बाद पहले प्रथम तल और फिर द्वितीय तल पर लगी आग पर काबू पाया गया। आशीष का कहना था कि करीब चार लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

गनीमत रही गैस सिलिंडर तक नहीं पहुंची आग
दुकान के पहले और दूसरे तल पर तैयार माल रखा हुआ था। द्वितीय तल पर शार्ट सर्किट हुुआ। इसके बाद आग फैली। दुकान की तीसरी मंजिल पर गैस सिलिंडर रखे थे। गनीमत रही कि आग वहां तक नहीं पहुंची, वरना हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन

वर्जन
अधिकांश सामान तेल से बना था और प्लास्टिक की पैकिंग में था। इस कारण आग तेजी से फैली। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। - संजीव कुमार सिंह, एफएसओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें