फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक में लगी भीषण आग, कंम्पयूटर व दस्तावेज जलकर राख

Thu, 03 Dec 2020 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
fire in bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुरुवार सुबह चांदपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि शॉट शर्किट के कारण आग लगी है। आग से बैंक में रखे कई कंप्यूटर व जरूरी दस्तावेज जलकर राख हो गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चांदपुर रेलवे स्टेशन रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक में आग लग गई । आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट से बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने अपने आग बुझाने वाले सिलेण्डर से आग बुझने में सहयोग किया लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 

बताया गया कि गुरुवार सुबह बैंक का सफाई कर्मचारी सफाई करने आया था। कर्मचारी को बैंक से धुआं उठता दिखाई दिया। इस पर उसने आस पास के लोगों को सूचना दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को फोन किया तथा बिजलीघर की लाइन बंद कराई। 
विज्ञापन


लोगों ने आग बुझाने के सिलिंडर से बैंक में घुसकर आग बुझाने के प्रयास किए। इसी बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग अन्दर तक नहीं पहुंच पाई थी। बैंक में बने तीन काउंटर, कम्प्यूटर आदि सामान जल गया। बिजली की लाइन जल गई। बैंक में लगे एसी जल गए। मौके पर बैंक स्टाफ पहुंच गया है। पुलिस व सीओ भी मौके पर पहुंचे । नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें