फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर भयंकर एक्सीडेंट, तीन बारातियों समेत 4 की मौत

Mon, 19 Jun 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
भयंकर एक्सीडेंट
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन बरातियों समेत चार की मौत हो गई। छह से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह हादसा मुजफ्फरनगर के छपार नेशनल हाईवे पर हुआ। 
विज्ञापन


रविवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के थाना लक्सर क्षेत्र के गांव मुडाखेड़ा से आशीष की बारात रतनपुरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर बडसू में गई थी। बारात में शामिल मुंडाखेड़ा निवासी राजनेश (32) पुत्र धर्मपाल, निशु उर्फ छोटू (15) पुत्र जोगेंद्र, नीरज (28) पुत्र सुदेश, अंश (4) पुत्र जोगेंद्र, अनिल पुत्र जगबीर तथा सीटू पुत्र प्रभात ऑल्टो कार से रविवार शाम करीब छह बजे लौट रहे थे। कार को राजपाल चला रहा था। छपार में जयभारत इंटर कॉलेज के सामने नेशनल हाईवे पर अचानक कार डिवाइडर तोड़ती हुई दूसरी ओर पहुंच गई। वहां ऑल्टो कार गढ़वाल से दिल्ली जा रही सूमो से टकरा गई।
विज्ञापन

एक्सीडेंट में चार लोगों की मौत
वहीं पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने कार सवार राजनेश, निशु, नीरज और सूमो सवार प्रवीण (28) पुत्र जसंवत निवासी दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। ऑल्टो कार के अन्य घायलों अंश, सीटू और अनिल को मेरठ रेफर कर दिया गया। सूमो में सवार अन्य लोगों में चालक राजेश, विक्रम सिंह, सरिता, पूजा और दो बच्चे साक्षी और सत्यम भी घायल हुए हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें