फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा बुखार: कपसाड़ में बुखार का कहर, 25 दिनों में 15 से अधिक की मौत, दहशत में लोग

Sun, 01 Oct 2023 02:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सरधना के कपसाड़ गांव में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 25 दिनों में 15 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
महिला की बुखार से मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना के कपसाड़ गांव में जानलेवा बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 25 दिनों में 15 से अधिक ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। गांव में बुखार से मौत होने वाले परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सौ से अधिक ग्रामीण बुखार की चपेट में तप रहे हैं। पिछले दो दिन में तीन लोगों की मौत हुई है। शनिवार को भी बुखार से एक महिला की जान चली गई।
विज्ञापन


गांव कपसाड़ के ग्रामीणों कहना है कि ऐसा कोई घर नहीं है जिसमें बुखार का मरीज नहीं है। ग्रामीण दहशत में हैं। शुक्रवार को जयपाल पुत्र भरतु व महेंद्र पुत्र सुल्तान की मौत हुई थी। शनिवार को सर्वेश पत्नी सुभाष की भी बुखार से बीमार होने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महिला को पिछले तीन दिनों से बुखार आ रहा था।
 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सुनीता के पति रामभूल सिंह ने बताया कि गांव में 25 दिनों में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार बुखार के चलते सर्वेश पत्नी सुभाष, जयपाल पुत्र भरतू, ग्राम प्रधान की मां ओमवती, सतपाल पुत्र सुरजन सिंह, मुकेश पुत्र लटूर, महेंद्र पुत्र सुलतान आदि की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान सुनीता सोम का कहना है कि गांव में जानलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। गांव में बुखार से डेढ़ दर्जन मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है।

गांव के कई दर्जन लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। जिनमें कुछ ग्रामीण मेरठ के निजी अस्पताल तो अन्य गांव ग्रामीण स्थानीय चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं। गांव में स्थित क्लीनिक पर मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। पूजा, सुमन, सोनिया, मोनी, बंटी, मांगे, सुधीर, मुड्डी, लक्ष्मी देवी, नेहा, स्वाति, पायल, तरुण, माया, छवि, नीटू, मोहित आदि सैकड़ों ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।

गांव कपसाड़ में बुखार की चपेट में काफी ग्रामीण हैं। मामला जानकारी में आने पर गांव में स्वास्थ्य टीम भेजी गई थी। सर्वे कराया जा रहा है। रविवार को भी टीम भेजकर मरीजों का इलाज किया जाएगा। -डा. संदीप गौतम, चिकित्सा प्रभारी, सीएचसी, सरधना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें