थाना प्रभारी बनी छात्रा रिया। (मवाना)
मवाना। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चार छात्राओं को सांकेतिक रूप से अधिकारी बनाया गया। उन्हें एक घंटे के लिए एसडीएम, अधिशासी अधिकारी (ईओ), चिकित्सक और थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
कक्षा आठवीं की अनुष्का विश्वास ने एसडीएम का पद संभाला। उन्होंने अगवानपुर निवासी सुरेंद्र के चकरोड संबंधी शिकायती पत्र पर लेखपाल को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार भी मौजूद रहे। अनुष्का ने इस अनुभव को बहुत अच्छा बताया और अन्य बच्चों को पढ़ाई कर बड़ा अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। कक्षा सातवीं की अनुष्का को नगर पालिका में ईओ बनाया गया। उन्होंने सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और सड़कों की मरम्मत की समीक्षा की। ईओ कृष्ण कांत मिश्रा भी उपस्थित रहे।
कक्षा आठवीं की अपूर्वा ने सीएचसी में चिकित्सक डॉ. अनिल शर्मा की सीट पर बैठकर मरीजों से जानकारी ली। इसके बाद चिकित्सक ने जांच कर दवा दी। वहीं, कक्षा आठवीं की रिया ने थाना प्रभारी की कुर्सी संभाली। उन्होंने मोहल्ला हीरालाल निवासी निरंजन सैनी की मारपीट की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। अपूर्वा और रिया ने बताया कि उन्हें पीड़ितों की समस्याएं सुनकर और कार्यप्रणाली समझकर बहुत कुछ सीखने को मिला।
थाना प्रभारी बनी छात्रा रिया। (मवाना)
थाना प्रभारी बनी छात्रा रिया। (मवाना)
थाना प्रभारी बनी छात्रा रिया। (मवाना)
थाना प्रभारी बनी छात्रा रिया। (मवाना)