फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सेवा संकल्प कार्यक्रम में छात्राओं ने दिखाया उत्साह

विज्ञापन
दौराला - दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्राएं। स्रोत
विज्ञापन
दौराला। दादरी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने सेवा संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया। प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में छात्राओं ने नारा लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नशा मुक्त भारत विषय पर हुई नारा लेखन प्रतियोगिता में निशा प्रथम रहीं। इंशा ने द्वितीय और रिमझिम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकसित भारत विषय की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चेतना प्रथम रहीं। सिमरन ने द्वितीय और श्रुति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डॉ. दीप्ति चौधरी ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण और सामाजिक विकास में युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया। डॉ. चौधरी ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की सहायता से सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी से स्वार्थ से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्र की सेवा का संकल्प लेने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें