फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को साइबर अपराधों पर किया जागरूक

विज्ञापन
ए एस इंटर कालेज में छात्राओं को साइब्रर क्राइम के संबंध में जानकारी देती महिला मिशन शक्ति की टी
विज्ञापन
मवाना। एएस इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित हुई।थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, मिशन शक्ति प्रभारी रेनू, चौकी प्रभारी योगेश गिरी और उप निरीक्षक सूरज विक्रम की टीम ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी। पुलिस टीम ने महिला हेल्पलाइन 1090 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से सतर्कता पर जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म सिंह ने छोटे अपराधों को न छुपाने की अपील की। उन्होंने छात्रों से किसी भी घटना की जानकारी तुरंत शिक्षकों या पुलिस को देने को कहा। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर खाता निजी रखने, अनजान लोगों से दूरी बनाने और अज्ञात एप्लिकेशन डाउनलोड न करने की सलाह दी। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें