फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: नारी सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया

विज्ञापन
एस पी देहात के नेतृत्व में नगर में जागरुकता रैली निकालते हुए। (मवाना)
विज्ञापन
मवाना। शारदीय नवरात्र के अवसर पर पुलिस प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के तहत जागरुकता रैली निकाली। यह रैली महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर चलाई गई। पुलिस अधीक्षक देहात अभिजीत सिंह के नेतृत्व में यह अभियान चला। इसमें थाना मवाना, बहसूमा, हस्तिनापुर और फलावदा की मिशन शक्ति टीमों ने भाग लिया। कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने भी रैली में हिस्सा लिया। नगर के विभिन्न पूजा पंडालों व रामलीला स्थलों का दौरा कर नारी सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। अभियान में सीओ पंकज लवानिया, इंस्पेक्टर ब्रह्म कुमार त्रिपाठी, दरोगा रेनू रानी, महिला सिपाही बबीता ठाकुर और पूनम रानी मौजूद रहीं। उन्होंने बालिकाओं को कानूनी अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और आत्मरक्षा के गुर सिखाए। किसी भी असामाजिक गतिविधि के खिलाफ तुरंत पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें