फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दोस्त पुलिस अभियान में छात्राओं ने जाना थाने का कामकाज

विज्ञापन
सरधना। अमर उजाला दोस्त पुलिस’’ अभियान में सेंट जोसफ्स गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने थाने में
विज्ञापन
फर्जी लिंक, अनजान एप और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने की दी सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। पुलिस और छात्राओं के बीच संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरधना कोतवाली का शैक्षणिक भ्रमण किया। अमर उजाला के दोस्त पुलिस अभियान के तहत भ्रमण में छात्राओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से जाना। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
कोतवाली प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने छात्राओं को बताया कि पुलिस के पास शिकायत लेकर आने वाले लोगों को अपनी समस्या स्पष्ट रूप से बतानी चाहिए। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया और इसके दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी। महिला उपनिरीक्षक अंजो देवी ने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों में पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाती है। किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई के दौर में डिजिटल सतर्कता जरूरी
महिला उपनिरीक्षक ज्योति सिंह ने छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1930 पर साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच फर्जी प्रोफाइल, लिंक और ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। छात्राओं को सलाह दी गई कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर लिंक न खोलें और अज्ञात मोबाइल एप डाउनलोड न करें। बैंक खाते, पासवर्ड, ओटीपी और अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। छात्राओं के बीच प्रश्नोत्तरी कराई गई। सही जवाब देने वाली छात्रा आमरा, अवि और नशरा को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य सिस्टर मीना नायडू, रेनु अवस्थी और आशु खान ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें