मेरठ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आरजी पीजी कॉलेज में रविवार को नशामुक्ति अभियान के तहत छात्र कल्याण परिषद के तत्वावधान में शिक्षिकाओं और छात्राओं ने जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
अभियान के तहत आयुषी, गुनगुन, काजल यादव सहित कई छात्राओं ने आसपास के क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया। प्राचार्य प्रो. निवेदिता मालिक ने कहा कि नशामुक्त समाज तभी बनेगा जब हर नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझेगा। उन्होंने युवाओं की भागीदारी से विकसित भारत के निर्माण पर जोर दिया। डीन छात्र कल्याण परिषद अनु रस्तोगी और अन्य शिक्षिकाओं ने भी अभियान में सहयोग किया। उन्होंने युवाओं को इस सामाजिक बुराई से बचने के लिए प्रेरित किया।