फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं ने रंगोली और निबंध से दिया मतदान का संदेश

विज्ञापन
दौराला - दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का निरीक्षण करते। स्र
विज्ञापन
दौराला। दादरी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में बुधवार को मतदाता साक्षरता क्लब, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर्स के तत्वावधान में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मतदान के महत्व पर रंगोली और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अभियान के तहत उन छात्राओं से वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं, जिनकी आयु जनवरी 2027 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी। रेंजर्स प्रभारी दीप्ति चौधरी ने निबंध प्रतियोगिता कराई, जिसमें रिमझिम प्रथम, रिया सिंह द्वितीय और चंचल पवार तृतीय रहीं। राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी संगीता तोमर ने रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की। इसमें पूजा प्रथम, इंसा द्वितीय और आकांक्षा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता छात्राओं को महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. यज्ञदेव शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें