फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रा ने प्रधानाचार्य पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता बोले, बेटी ने दूसरों के बहकावे में आकर आरोप लगाए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। कसबे के एक इंटर कॉलेज की इंटर की एक छात्रा ने प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्रा और उसके पिता से जानकारी ली।
पुलिस ने प्रधानाचार्य को बस स्टैंड पुलिस चौकी बुलाया। वहां उनके बयान दर्ज किए गए और चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, छात्रा या उसके परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानाचार्य को कार्यालय आदि में सीसीटीवी कैमरे लगाने की चेतावनी दी गई। छात्रा के पिता ने बाद में आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि बेटी दूसरों के बहकावे में आकर आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रधानाचार्य ने छात्रा के आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले छुट्टी न देने पर छात्रा ने सख्ती के कारण ऐसे आरोप लगाए। प्रधानाचार्य ने सवाल उठाया कि छात्रा ने उसी समय घर जाकर शिकायत क्यों नहीं की। उन्होंने कॉलेज स्टाफ के कुछ लोगों पर छात्रा को बहकाने का आरोप लगाया। सीओ पंकज लवानिया ने कोई तहरीर नहीं दी गई है। प्रधानाचार्य को सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें